फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय शिविर के लिए खो खो खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
आवास विकास पार्क में खो खो का ट्रायल देते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य खो-खो प्रतियोगिता नोएडा में होगी। प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का चयन ट्रायल मंगलवार को आवास विकास में हुआ। चुने गए खिलाड़ियों का तीन दिवसीय शिविर आयोजित होगा। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर 12 सदस्यीय टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला खो-खो संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को हुए ट्रायल कराया गया है। इसमें कई स्कूलों के 78 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला खिलाड़ियों में आंशिका, विदुषी, आंचल, प्रिया, तान्या, शीतल, इतिका, तनु, राशी, लक्ष्मी, निकिता, भूमि, मौली, साक्षी, श्रेया, आस्था, गार्गी, निगम, आफरीन, चारू का चयन तीन दिवसीय शिविर के लिए किया गया है। शिविर के बाद टॉप 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसी प्रकार पुरुषों में अश्विन, शुभेद, ध्रुव, स्वास्तिक, कुंज, दिग्विजय, रुद्राशंकर, प्रणव, देव, वरुण, राहुल अरोड़ा, निशांत चौहान का चयन किया गया। इस मौके पर सपा नेता कार्तिकेय राणा और कमल शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संघ की सह-सचिव नीतू सैनी, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, मदर टेरेसा स्कूल, निशांत, प्रदीप राठी, राहुल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें