देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर (राधा नवरंगी लाल) का खिचड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें ठाकुरजी और राधा रानी को छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन से मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया।
ठाकुर जी को मंगला आरती से पूर्व मूंग की पीली दाल एवं चावल, काजू, बादाम, छुआरे, किसमिश, दाख, चिरोंजी, पिस्ता, खरबूजे के बीज, इलायची, मेवायुक्त नमकीन और खिचड़ी का भोग लगाया गया। खिचड़ी राधावल्लभ को प्यारी किशमिश दाख चिरौंजी पिस्ता अदरक सो रुचिकारी, खिचड़ी जेवत युगल किशोर, अधिक हेत सो पावे पिया प्यारी और रूप रसासव माते दोउ, श्री राधा वल्लभ जेवत खिचड़ी आदि पदों का गायन किया गया। मंदिर के सेवा अधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि इस महीने में अत्यधिक ठंड पड़ती है इसलिए ठाकुर जी को शीत (ठंड) से बचाने के लिए एक मास तक लगातार खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। इस मौके पर निकुंज गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, अजय अग्रवाल, मोनू बंसल, अमित कंसल, विकास गर्ग, ऋषि कपूर, शिवकुमार वर्मा, ओम कुमार वर्मा, अजय टंडन, राजीव वर्मा आदि रहे।