फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगा काम रुकवाया

Mon, 15 Jan 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
छुटमलपुर के फतेहपुर में नाला निर्माण कार्य रुकवाते लोग। श्रोत जागरुक नागरिक
विज्ञापन
छुटमलपुर। नगर पंचायत द्वारा फतेहपुर कलसिया मार्ग पर फतेहपुर भादो में बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने रुकवा दिया। मौके पर पहुंची चेयरपर्सन शमा प्रवीन और जेई ने लोगों आश्वस्त किया कि गुणवत्ता युक्त कार्य कराया जाएगा वे निश्चिंत रहें।
विज्ञापन


नगर पंचायत द्वारा सड़क किनारे नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। पिछले कई दिन से नाले का कार्य चल रहा है। रविवार की शाम पांच बजे इस्लाम अल्वी, शमशाद, भूरा, नसीम अल्वी, शाहनवाज आदि मौके पर पहुंचे और उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इनका कहना था कि नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और नाले का लेविल भी सही नहीं है। नाला मकानों से सटा कर खोदा जा रहा है। यदि हाल फिलहाल में बारिश होती है तो भूमि कटाव से मकान गिरने का खतरा पैदा हो जाएगा। उनका यह भी कहना था कि इस नाले का पानी तालाब में डालने की योजना है जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार तालाबों के सौंदर्यकरण का अभियान चला रही है यहां उल्टे उसमें नाले का पानी डाल कर दूषित किया जाएगा।
सूचना के बाद नगर पंचायत चेयरपर्सन शमा प्रवीन और जेई नीरज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बात करने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा। इस बारे में कल ही निर्माण करा रहे ठेकेदार से बात की जाएगी। यदि किसी को फिर भी कोई शिकायत है तो वह नगर पंचायत में आकर उसे दर्ज कराए। उसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें