उन्होंने कहा कि अपनी उपलब्धियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा को विजय मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए एक नया लाभार्थी मतदाता वर्ग तैयार हुआ है। लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, नि:शुल्क खाद्यान्न योजना, उज्ज्वला योजना आदि लाभार्थीपरक योजनाओं का काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में 480 करोड़ रुपये से मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरसावा हवाई पट्टी भी जल्द शुरू हो जाएगी। अधिकारियों को जल्द बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने और हर घर नल, हर घर जल योजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: माता-पिता मर्डर केस: बेटे आर्यन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका से हुई पुलिस की बात, दर्दनाक थी वारदात
इस दौरान औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सितेंद्र सिसौदिया, डॉ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, विधायक मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम आदि मौजूद रहे।