फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायनात अरोड़ा का भव्य स्वागत

Thu, 27 Oct 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सेंट मैरी एकेडमी में कायनात अरोड़ा बच्चों के साथ सेल्फी लेती हुई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेंट मैरी एकेडमी में स्कूल की पूर्व छात्रा कायनात अरोड़ा का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल बैंड की मधुर धुनों के बीच जब कायनात ने विद्यालय के प्रार्थना सभागार में प्रवेश किया तो सभी विद्यार्थियों ने उनका तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया।
विज्ञापन


कक्षा दो की छात्रा कृष्णा ने लावनी नृत्य प्रस्तुत किया। दिव्यांशी ने शिव वंदना की प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया। कायनात ने अपने स्कूली जीवन के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि वे विद्यालय की बास्केटबाल प्लेयर थी। उन्हें अपने स्कूल से आज भी बहुत प्यार है। स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य फादर तारसिस ने कायनात को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रभा शर्मा, तेजस्वी, सीमा शर्मा, विजय शर्मा, अरविंद कुमार, आरके शर्मा, विजय शर्मा, विवेक कपूर, विवेक दुनेजा, अनिल मित्तल, जैंसी, रुबी जैन, सौरभ, असद उमर सिद्दीकी, सुधीर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें