सहारनपुर। सरसावा के कौशिक विहार कॉलोनी की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कार्तिक व देव भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें दोस्तों की स्टोरी और वीडियो में जिंदा हैं। सोशल मीडिया पर दर्द छलक रहा है। उसके दोस्त बार-बार पोस्ट कर भावुक हो रहे।
कार्तिक और देव के दोस्तों में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर लगातार उनके दोस्त इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। कोई पुरानी तस्वीर साझा कर रहा है तो कोई साथ बिताए गए पलों की वीडियो डालकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है।
दोस्तों की स्टोरी में हंसी, मुस्कान और साथ बिताए हर लम्हे की झलक साफ दिखाई दे रही है। कई दोस्तों ने वीडियो के साथ भावुक संदेश लिखे हैं।
उसके दोस्त ने कार्तिक के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मेरा भाई लाखों में एक था, तेरी खातिर तो जान भी देते कहता तो, क्यों चला गया।
पोस्ट और स्टोरी में एक ही सवाल बार-बार उभर कर सामने आ रहा है, क्यों छोड़कर चला गया भाई। (संवाद)