सहारनपुर। आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की ओर से अंतरविद्यालय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेे बालकों में कार्तिक परमार और बालिकाओं में गौरी प्रजापति ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, सुनील, स्कूल निदेशक भव्य जैन, सह निदेशक रुपाली जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रूचि शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में जनपद के विभिन्न स्कूलों के 600 से अधिक बालक और बालिकाओं ने भाग लिया।
बालकों में एसआर पब्लिक स्कूल के कार्तिक परमार पहले, आर्यन कुमार दूसरे और बादल सैनी तीसरे स्थान पर रहे।
बालिकाओं में आरटी पब्लिक स्कूल की गौरी प्रजापति ने पहला, रेनबो स्कूल की परी पंवार ने दूसरा और हुमायरा सिद्दीकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।