फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा अगले माह से, हिंडन नदी के पुल की रेलिंग है टूटी

Wed, 18 Jun 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर स्थित हिंडन नदी का पुल विभागीय अनदेखी का शिकार हो रहा है। पुल की रेलिंग कई साल से टूटी पड़ी है, जिससे कभी भी वाहन नीचे नदी में गिर सकता है। इसके साथ ही पुल की सड़क भी बदहाल हो चुकी है। गागलहेड़ी कस्बे से पहले स्थित हिंडन नदी का पुल काफी समय से मरम्मत नहीं होने के कारण जर्जर हालत में पहुंचता जा रहा है। तीन दिन पहले हुई बारिश का पानी पुल पर भरने के कारण उसमे गड्ढे बन गए हैं। वही पुल के बीच सेंटर मे भी गड्ढे बने हैं। पुल पर साइड में बनी रेलिंग को टूटे हुए कई साल हो गए, लेकिन किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

जुलाई माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिव भक्त पवित्र गंगाजल लेकर इस पुल से गुजरेंगे। इस पुल से हर रोज रोज हजारों की संख्या में वाहन गुजरते है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यों को जाने वाला यह प्रमुख रास्ता है। लोगों ने इसे सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें