फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के शिविर में दांवपेंच सीखेंगी बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर की दो बेटियों ने खेल के क्षेत्र में जनपद का मान बढ़ाया है। सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए प्रदेशीय जूडो टीम में दो बेटियों का चयन लखनऊ में किया गया है। जनपद की चयनित ये खिलाड़ी राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में एक से पांच दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए प्रदेश स्तरीय जूडो टीम का चयन 12 नवंबर को लखनऊ में किया गया। इसमें सहारनपुर से कुमारी पायल 57 किलोग्राम और कुमारी भूमिका जैन 78 किलोग्राम में चयनित हुई है। चयनित टीम 15 नवंबर से 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। शिविर कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल निदेशालय के खर्चे पर लगाया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन पर जूडो संघ संरक्षक एसी गुप्ता, अध्यक्ष डॉ सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी प्रेम कुमार, काशी नरेश, अब्दुल अहमद, पंकज मल्होत्रा, प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, सुषमा, नौशाद, राहुल, प्रदीप, अमनदीप, राजी शर्मा, दानिश, किरण आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें