फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ दिवस पर कमलेश को किया सम्मानित

विज्ञापन
गंगोह में कमलेश देवी को सम्मानित करती वन्दे मातरम राष्ट्रीय सेविका समीति की पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। सामाजिक संस्था वंदे मातरम राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर गांव झाड़वन निवासी कमलेश देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करने के उपरांत संस्था अध्यक्ष शालू चौधरी ने मां शब्द के महत्व को बताया। शालू चौधरी ने कमलेश देवी के बारे में बताया कि उनके पति अजमेर गांव में ही मोमोज की ठेली लगाते है। उससे इतनी आमदनी नहीं हो पाती थी कि परिवार का गुजर बसर हो सके। इसके बाद कमलेश ने घरों में खाना बनाने का काम शुरू किया और वह अपने पति का हाथ बंटाने लगी। एक मध्यम परिवार से होते हुए भी कमलेश देवी ने अथक परिश्रम कर अपनी बेटी राधा को शिक्षा प्रदान कराई, जिसके चलते राधा ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनके दो बेटे एच आर इंटर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कहा कि आज के वर्तमान युग में कमलेश देवी जैसी स्त्री की आवश्यकता है। इसके उपरांत कमलेश देवी को माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सचिव स्वाति ऐरन, कोषाध्यक्ष रुपाली अग्रवाल, रुचि मित्तल, अंजलि धार्या, प्रीति मित्तल, मनीषा शर्मा, सपना चुग, अंशुल शर्मा, नीरज चौधरी, सोनिया सैनी, दीपा नामदेव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें