फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बैंडबाजों संग निकाली कलश यात्रा

Mon, 27 Feb 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मल्हीपुर रोड स्थित सिद्घेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली मंगल कलश यात्रा म
विज्ञापन
सहारनपुर। बाईपास स्थित श्री सिद्धेश्वर मृत्युंजय महादेव मंदिर में बैंडबाजों संग कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को कलश यात्रा का शुभारंभ दीपांकर महाराज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित किया। क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद कलश यात्रा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। स्वामी दीपांकर महाराज ने हिंदू समाज से संगठित होने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कथा में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया। कथा व्यास आचार्य रजनीश महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत का अनुसरण करने वाले व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है। इसके साथ ही उसके सभी काम सिद्ध हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कथा के साथ भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। इस दौरान संजय शर्मा, राहुल शर्मा, योगेश शर्मा, ईशान शर्मा, मोहित चौधरी, रविंद्र त्यागी, राजकुमार चौहान, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कनक सिंह, नरेश कुमार, मोहम सिंह, मोहित शर्मा, अरुण कपिल, साधुराम शर्मा, डाॅ. ओमकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें