फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खनन से लदे डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 27 Feb 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जोगियान पुल के पास खनन सामग्री लादकर तेजगति से आ रहे डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और करीब 20 मीटर तक उसे बाइक सहित घसीटता हुआ ले गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने डंपर के चालक को पकड़कर नगर कोतवाली पुलिस सौंप दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात हुई। पुलिस के मुताबिक, जनपद मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी निवासी विजय कुमार यहां राकेश सिनेमा के निकट स्थित इंद्रा काॅलोनी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात को वह बाइक पर लौट रहा था। जब वह जोगियान पुल पर पहुंचा तो सामने से आते खनन से लदे डंपर ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी और 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक बताया कि हादसे में युवक की जान गई है। डंपर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें