फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पंत विहार से निकली राम कथा मंगल कलश शोभा यात्रा में शमिल संत व श्रद् - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में सात दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ पर पंत विहार आश्रम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हुआ।
विज्ञापन

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के बैनर तले साउथ सिटी में 22 नवंबर तक श्रीराम कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम चलेगा। श्रीराम कथा के शुभारंभ पर बुधवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया। कलश यात्रा पंत विहार, दिल्ली रोड, आवास विकास, जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड, कलक्ट्रेट तिराहा और हकीकत नगर होते हुए वापस साउथ सिटी में संपन्न हुई। श्रीराम कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी गरिमा भारती कथा का वाचन करेंगी। इस मौके पर रश्मि टेरेंस, राजीव ढींगरा, गुलशन सेठी, सुरेश गुप्ता, संजीव, सतीश, अनुज, शोभित, सतीश गांधी आदि मौजूद रहे।

व्यि ज्योति जाग्रति संस्थान पंत विहार से निकली राम कथा मंगल कलश शोभा यात्रा में कलश लिये महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पंत विहार से निकली राम कथा मंगल कलश शोभा यात्रा में कलश लिये महिलाए?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें