फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: साइबर ठगी की शिकार मृतका के घर पहुंचीं कैराना सांसद

विज्ञापन
चिलकाना में शहजाद के परिजनों से बातचीत करती सांसद इकरा हसन।
विज्ञापन
चिलकाना। चार दिन पहले साइबर ठगी की शिकार होकर आत्महत्या करने वाली युवती के घर बुधवार को कैराना सांसद इकरा हसन पहुंचीं। उन्होंने परिजनों की हर संभव मदद तथा आरोपियों के पकड़े जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सांसद इकरा हसन ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि वह तथा उनकी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। परिजनों ने आत्महत्या करने वाली रानी के शव को कब्र से निकाल कर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना किया। सांसद ने इस बारे में उच्च अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कहा कि युवती के शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम नहीं होना चाहिए। परिजनों ने जो नामजद तहरीर दी है, उसके आधार पर ही पुलिस कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें