फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नक्शा पास कराने का खेल, 20 हजार की रिश्वत, प्राधिकरण का अवर अभियंता रंगेहाथ गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी नक्शा पास कराने और मकान की सील खोलने के नाम पर पैसे मांग रहा था।

विज्ञापन
रिश्वत मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने विकास प्राधिकरण के एक अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अवर अभियंता नक्शा पास कराने और मकान की सील खुलवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से रुपये मांग रहा था। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।

विज्ञापन


शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विनय छाबड़ा ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना उसके 130 गज के मकान पर लगी सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के बदले रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले भी उससे 25 हजार रुपये ले चुका है और अब फिर से रुपये की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: सियासत: वेस्ट यूपी पर सीएम का फोकस, देवबंद में सात को जनसभा, 11 मई को बागपत में नवनाथ मूर्ति का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर के बाहर पकड़ा गया आरोपी
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। मंगलवार को आरोपी अवर अभियंता को सहारनपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। टीम आरोपी को अपने साथ लेकर थाना सदर बाजार पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी
अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले की आगे की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें