अंबेहटा/गागलहेड़ी (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को शिक्षण संस्थाओं में श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्त्रस्म आयोजित किए गए।
अंबेहटा के घनश्याम दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार मित्तल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता रणवीर शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। इसके बाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सभी को आकर्षित किया। अर्णव त्यागी व अक्षिता प्रथम स्थान पर रहे, जबकि रुद्राक्ष व अवनी ने दूसरा तथा देवांग व शशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य योगेश कुमार त्यागी, धर्मवीर सिंह, बाल योगेशवर अजीत सिंह, संजीव राठी, धर्मेंद्र, सीमा शर्मा, ऊषा खुराना, रीमा गुप्ता संजय कुमार मौजूद रहे। गागलहे?ी के पायस एजुकेशनल ग्रुप की दोनों संस्थाओं पीजी पायस इंटर कॉलेज व मोंट फोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने राधाकृष्ण, गोपियों व बृजवासियों का वेश धारण का सुंदर रासलीला का मंचन किया। कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ प्रबंधक पंकज गर्ग, हर्षित गर्ग, मनोज यादव, पूजा थरेजा व मोनी तोमर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी राहुल देशवाल ने बच्चों को जन्माष्टमी की बधाई दी। कनिका, अनिका, अवनी, खुशबू, रिया ने मैय्या यशोदा गाने पर सुंदर प्रस्तुति पेश की। अर्शी, यशस्वी, तेजस्वी, गरिमा, बिपाशा, इशिका, मोनिका, खुशबू, निधि ने राधे धीरे-धीरे गाने पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। रिया, निधि, ईशा, मोनिका, लवी, आरजू ने वह कृष्णा है गाने पर शानदार प्रस्तुति देते हुए सभी को तालियां बजाने पर मजबूर किया
विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण-राधा के भजन पर प्रस्तुतियां पेश की गई। संचालन रजत बंसल व प्रीति यादव ने सयुंक्त रूप से किया इस अवसर पर सारिका बब्बर, मेघा सहगल, प्रिया यादव, बबली यादव, सारिका शर्मा, गंगा, रिया, मेनका, डोली, श्वेता मेहरा, रिंकी गुप्ता, साक्षी, विभा शर्मा, सुनीता आदि की मौजूदगी रही।
अंबेहटा में राधाकृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR