नानौता थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के कार्यकर्ता।संवाद
नानौता। गांव सोना अर्जुनपुर निवासी युवक पर अपनी इंस्टाग्राम आईडी से मुस्लिम धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की वीडियो अपलोड करने का आरोप लगा है। इस मामले में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं ने थाने पर तहरीर दी है। शनिवार को जमीयत के तहसील अध्यक्ष मौलाना शमशीर कासमी तथा ब्लॉक अध्यक्ष मौलाना अरशद के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि आरोपी द्वारा अपलोड की गई वीडियो से समाज में आपसी रंजिश बढ़ने और सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की संभावना है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए माहौल को खराब होने से रोकने की मांग की है। इस अवसर पर हाजी आरिफ, हाजी मुकीम, नफीस, हाजी जिंदा हसन, जाकिर, फैजान, इंतजार, इकराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।