सहारनपुर में जिला अस्पताल पुल की मरम्मत की वजह से बृहस्पतिवार को दिनभर जाम के बाद शुक्रवार को स्थिति में सुधार दिखा। दरअसल, कोर्ट रोड से गुजरने वाले बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
यही, वजह रही कि शुक्रवार को जाम की स्थिति तो रहा, लेकिन वाहन चलते रहे। लोक निर्माण विभाग जिला अस्पताल पुल की मरम्मत करा रहा है, जिसका काम एक दिसंबर से शुरू कर दिया गया है।
इसकी वजह से यातायात विभाग ने शहर से होकर गुजरने वाले वालों का रूट डायवर्ट किया है। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को दिनभर शहर में जाम लगा रहा।
कोर्ट रोड, खलासी लाइन, अंबाला रोड, घंटाघर और आईटीसी रोड पर दिनभर जाम रहने से लोग परेशान रहे थे। लेकिन, शुक्रवार को लोगों को इससे राहत मिली।
दरअसल, एसएसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार तक कोर्ट रोड से गुजरने वाले बड़े वाहनों पर पूरी तरह रोक लगा दी। इसकी वजह से शुक्रवार को सड़क पर जाम की स्थिति तो रही, लेकिन वाहन रुकने की नौबत नहीं आई।
यातायात विभाग ने यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कोर्ट रोड पुल पर सड़क के बीच में डिवाडर के तौर पर अस्थाई व्यवस्था की है।
इसकी वजह से वाहन एक-दूसरे की साइड को क्रॉस नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि वाहनों की संख्या अधिक होने के बावजूद जाम नहीं लग सका।