फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जैन समाज ने बैंडबाजों व झांकियों के साथ निकाली स्वर्ण रथयात्रा

Sat, 18 Nov 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रा में महिलाओं ने डांडिया नृत्य से मन मोहा
विज्ञापन


- लोनिवि राज्यमंत्री रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर, देवबंद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को जैन समाज द्वारा बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ स्वर्ण रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।

सर्वप्रथम लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह और पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने स्वर्ण रथ पर विराजमान पर भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद जैन समाज एवं श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्ण रथयात्रा भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेचलगढ़ से प्रारंभ होकर एमबीडी चौक, मेन बाजार, मित्र सेन चौक, जैन मंदिर कानूनगयान, जैन मंदिर बाहरा से होते हुए सारगवाड़ा जैन मंदिर में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां बनी पांडुकशिला पर इंद्रों द्वारा 1008 कलशों से श्रीजी का अभिषेक व पूजन करके प्रतिमा को विधिवत विराजमान किया गया। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया नृत्य से सबका मन मोह लिया। यात्रा में भगवान के ख्वासी बनने का सौभाग्य महिपाल जैन व अजय जैन, स्वर्ण रथ के सारथी सत्येंद्र बहादुर, बृजेश जैन, संजीव जैन व राजीव जैन बने। रथ पर कुबेर बनने का सौभाग्य विनय कुमार व विभोर जैन, दाएं इंद्र बनने का सौभाग्य सिद्धांत जैन और बाएं इंद्र बनने का सौभाग्य सुबोध जैन को प्राप्त हुआ। समिति पदाधिकारियों ने लोनिवि राज्यमंत्री को पटका, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुदेश जैन, प्रवीण जैन, अजय जैन, शुभम जैन, अंकित जैन, अनुज जैन, मुकेश जैन, ऋषभ जैन, अर्पित जैन, रविंद्र जैन, संयम जैन, अतुल जैन, अनुज जैन व प्रांशु जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें