सहारनपुर में सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में श्री बालाजी जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रद्घालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर धर्मलाभ उठाया।
बालाजी महाराज के 56 भोग अर्पित किए गए। बालाजी जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रात: सबसे पहले रामायण पाठ का विश्राम हुआ। श्री बालाजी सेवा समिति के योगदान में बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में रामायण पाठ के उपरांत बालाजी का गुणगान हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहारनपुर नगर के विधायक संजय गर्ग, ज्वालापुर, के विधायक सुरेश राठौर, अतुल जोशी न संयुक्त रूप से किया। जन्म उत्सव बालाजी का हम मनाएंगे... आदि भजनों पर श्रद्घालुओं ने धर्मलाभ उठाया।
इस अवसर पर नेतराम शर्मा, रामकुमार गुप्ता, दीपक सहगल, अनुप, अशोक शर्मा, गणेश, अनिल सैनी, अनिल गुप्ता, सजय जैन, अरविंद जैन, बलबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुभाष सैनी, राकेश कुमार, प्रहलाद जोशी, सचिन गुप्ता, शंभु पंत, शुभम शर्मा, गोविंद प्रसाद, शांतनु जोशी आदि मौजूद रहे।
महावीर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया ः महावीर हनुमान का जन्मोत्सव गिल कालोनी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। भजनाचार्य संदीप शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों रामजी की निकली सवारी..., रामजी आपकी कृपा से सब काम हो रहा है... आदि भजनों पर श्रद्घालुओं ने धर्मलाभ उठाया।
इस अवसर पर डा. हरिओम गुप्ता, सीमा गुप्ता, मनोज सिंघल, ममता सिंघल, राजेश्वरी शर्मा, गोपाल अग्रवाल, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे। बालाजी की निकली भव्य शोभायात्रा ः श्री बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर सर्वगुण संपन्न कष्ट निवारण बालाजी धाम द्वारा बालाजी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ महंत केदार प्रसाद भारद्वाज ने किया। छप्पन भो एवं 51 किलो के देेसी घी के लड्डू का भोग लगाया गया। शोभायात्रा बैंडबाजों की धुन पर दिल्ली रोड, कलक्ट्रेट, थाना सदर, हकीकत नगर चौक, जेवी जैन कॉलेज रोड, आवास विकास हरि मंदिर होते हुए वापस बालाजी धाम न्यू ब्रहमपुरी कालोनी पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर वीपी सिंह, नीलेश सिंह, सत्यसिंह, डा. कुलदीप, अशोक गांधी, चरण सिंह, विनोद गोयल आदि मौजूद रहे। सुंदरकांड का पाठ किया ः शिव मंदिर मटिया महल में सुंदरकांड का पाठ किया गया।
श्री बालाजी जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नीरज मिश्रा, सतीश मिश्रा, वासुदेव मिश्रा, लक्ष्य मिश्रा, निकुंज शर्मा, प्रवीण जग्गी, गौरव कश्यप, सोनू आदि मौजूद रहे।
भजन कीर्तन कर धर्मलाभ उठाया ः शिव मंदिर शंकरपुरी में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाया गया। श्रद्घालुओं ने बड़ी संख्या में भजन कीर्तन कर धर्मलाभ उठाया। इस अवसर पर मुकेश मित्तल, शिव बंसल, वैभव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, दिलीप, विरेंद्र मित्तल, अंकित वर्मा, जयपाल, अंकित, आकाश, दिनेश, नीशू, विरेंद्र, अंकित, राजेंद्र, राजीव, सीमा, अनुराधा, नवीन आदि मौजूद रहे।
बालाजी जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया ः श्री रामेश्वरम सामाजिक संस्था एवं श्री गुरुकृपा बालाजी मित्र मंडल शारदानगर के तत्वावधान में श्री बालाजी जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर धर्मलाभ उठाया। संस्था संचालक मामचंद, मुकेश कपिल आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर रामकुमार, ओमपाल शर्मा, राजेंद्र किशोर माहेश्वरी, श्याम सिंह, दिनेश शर्मा, शशि ठाकुर, नागेंद्र सिंह, अक्षय त्यागी, रामदास, दीपक, हरिओम आदि मौजूद रहे।