फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जगपाल दास समर्थकों सहित रालोद में शामिल

Tue, 19 Mar 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दिल्ली में रालोद की सदस्यता ग्रहण करते जगपाल दास , स्रोत पार्टी
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सपा के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय चौधरी रामशरण दास के पुत्र जगपाल दास गुर्जर सपा को छोड़कर समर्थकों सहित रालोद में शामिल हो गए। उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के समक्ष नई दिल्ली में रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

सोमवार को समाजवादी पार्टी को बडा झटका लगा है। सपा के संस्थापक सदस्याें में शामिल स्वर्गीय रामशरण दास के पुत्र ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया है। वह काफी दिनों से सपा में हाशिए पर थे। पार्टी में अपनी उपेक्षा के चलते उन्होंने दो दिन पहले समाजवादी पार्टी और जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही उनके राष्ट्रीय लोकदल में जाने की चर्चाएं चल रही थीं। सोमवार को सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जगपाल दास गुर्जर ने अपने समर्थकों के साथ नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उनके पार्टी बदलने को सपा के लिए झटका माना जा रहा है।
वहीं, रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि जगपाल दास के पार्टी में शामिल होने से जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती मिलेगी। उधर सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि चुनाव के समय दल बदलना आम चलन हो गया है। जगपाल दास के जाने से सपा के जनाधार पर कोई फर्क नहीं पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें