फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2800 स्वास्थ्य टीमों ने 5.80 लाख घरों का किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 2800 टीमों ने 5.80 लाख से अधिक घरों का सर्वे किया है। इस दौरान 418 बच्चे कुपोषित चिह्नित किए गए, जबकि 45 अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी (पुनर्वास पोषण केंद्र) में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने एक जुलाई से 31 विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया। इस अभियान में विभाग की 2800 टीमों ने जिले के अलग-अलग ब्लॉक में घरों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान बुखार की स्लाइडें बनाई गईं। इसके साथ ही संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि इस अभियान में जिलाधिकारी द्वारा अलग-अलग विभागों की उनकी जिम्मेदारी सौंपी थी। पंचायत राज विभाग ने 575 शौचालयों का निर्माण कराया है, जबकि सिंचाई विभाग ने 3302 झाड़ियों की कटाई कराई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की 2800 टीमें घर-घर पहुंची और बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए गए। अब तक किसी भी व्यक्ति में मलेरिया और डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें