फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पंचायत में गूंजा विद्युत विभाग और तहसील में भ्रष्टाचार का मुद्दा

Tue, 09 Apr 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नकुड़ में भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में जुटे किसान। संवाद
विज्ञापन
नकुड़। भाकियू (अराजनैतिक) की वार्षिक पंचायत में तहसील और विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा। इसके निराकरण के लिए एसडीएम को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र कोतवाल धर्मेंद्र गौतम को सौंपा गया।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाॅक सभागार में आयोजित पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि नकुड़ तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बकाया बिल के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसके पश्चात कोतवाल को सौंपे ज्ञापन में एसडीएम कोर्ट में वर्षों से लंबित पड़े धारा 24 के मुकदमों का शीघ्र निपटारा कराने, नकली कीटनाशक की बिक्री पर अंकुश लगाने, पशु चिकित्सक द्वारा प्रत्येक गांव मे समय-समय पर पशुओं की जांच व निशुल्क दवाई वितरित कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने सुरेंद्र सिंह को नकुड़ तहसील अध्यक्ष, लोकेश राणा को नकुड़ ब्लाॅक अध्यक्ष व कुलदीप सिंह जलालपुरा को सरसावा का ब्लाॅक अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश चौधरी, बालिस्टर चौधरी, श्यामवीर राठी, कुलवीर सिंह, संदीप पंवार व संजय छापर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें