फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस विवेक निलंबित, गिरफ्तारी तय

Wed, 18 Apr 2018 12:42 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
विज्ञापन
आईपीएस विवेक कुमार के सहारनपुर अावास पर माौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर के निवासी और बिहार के पटना के मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार आय से अधिक संपत्ति मामले में फंस गए हैं। बिहार सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

इधर, कई जगहों पर हुई छापेमारी में सतर्कता ब्यूरो को कई अहम जानकारियां हाथ लगी है। उनके पर्सनल लैपटॉप से जांच टीम को अहम जानकारी मिली है कि उनका कानपुर और नोएडा में जमीन और फ्लैट समेत कई संपत्तियां हैं। इसके अलावा टीम को जांच के दौरान सीडीआर के जरिए विवेक के शराब माफियाओं से हुई बातचीत के भी सबूत मिले हैं, हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस बीच, एसएसपी पर आरोपों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही हैं। विवेक पर उनके जूनियर ने अप्रत्यक्ष तौर पर सस्पेंशन खत्म करने के नाम पर घूस मांगने का आरोप लगाया है, इसके अलावा मुजफ्फरपुर में पिछले आत्महत्या करने वाले दरोगा संजय कुमार गौड़ की पत्नी ने भी एसएसपी विवेक कुमार के खिलाफ  संगीन आरोप लगाए थे।

सहारनपुर में बिहार के मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के वरुण विहार निवासी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने  11 घंटे तक चली कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। साथ ही मोबाइल फोन एवं सोने-चांदी के आभूषण भी सीज कर दिए गए। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे तक कार्रवाई चलती रही। 

आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर जांच के लिए बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने सोमवार को सुबह ही आईपीएस विवेक कुमार के मोहल्ला वरुण विहार स्थित आवास पर छापा मारा था। लेकिन सोमवार को आवास पर कोई नहीं मिला। आईपीएस विवेक कुमार के माता, पिता घर का ताला लगाकर गुड़गांव गए हुए थे। 

रात लगभग साढ़े 8 बजे जब विवेक कुुमार के मां कविता और पिता प्रकाश चंद गुड़गांव से लौटने पर विजिलेंस ने घर की तलाशी लेनी शुरू कटी। विजिलेंस की टीम ने रात भर घर को खंगाला। एक-एक कोना छान डाला।

इस दौरान टीम ने साबुन से लेकर टीवी, सोफा, बेड एवं आभूषण तक की सूची बना डाली। विवेक कुमार के पिता एवं माता के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए और उन्हें भी सीज कर दिया।  

रात साढ़े आठ बजे शुरू हुई तलाशी की प्रक्रिया सुबह साढ़े सात बजे तक चलती रही। विजिलेंस की टीम ने महत्वपूर्ण अभिलेख, मोबाइल, आभूषण समेत कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान सीज कर अपने कब्जे में ले लिया।

टीम ने सभी सामान की सूची तैयार कर उसकी एक प्रति आईपीएस विवेक कुमार के पिता प्रकाश चंद को दी। टीम में शामिल अधिकारियों ने जांच के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। सिर्फ इतना ही बताया कि कुछ सामान कब्जे में लिया गया है। जांच के बाद वापस कर दिया जाएगा। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे टीम बिहार के लिए रवाना हो गई। 
विजिलेंस टीम को कुछ नहीं मिला 
आईपीएस विवेक कुमार के पिता प्रकाश चंद ने दावा किया कि विजिलेंस की टीम को भी यहां कुछ नहीं मिला है। पुराने कपड़े तक की तलाश लिए हैं। एक सामान्य परिवार में जितना सामान होता है, उतना ही उनके घर में है।

विजिलेंस की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश का परिणाम बताया। भावुक पिता ने कहा कि उनके बेटे विवेक ने बिहार में कई राजनीतिक माफियाओं को उनके अंजाम तक पहुंचाया है। उनके बेटे पर दबाव बनाने एवं फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस सोसाइटी ने वरुण विहार कालोनी काटी थी, वह इस सोसाइटी के सचिव थे। उनके बेटे वरुण को सभी लोग प्यार करते थे, इसलिए सबने उनके नाम पर इस कालोनी का नाम वरुण विहार रख दिया। वह मूल रूप से भी सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें