ाइक पर जातिसूचक शब्द लिखे होने के पर चालान करते एआरटीओ आरपी मिश्रा।
- फोटो : SAHARANPUR
नियम तोड़ने पर 500 से अधिक वाहनों के चालान काटे
सहारनपुर। पुलिस के साथ अब परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जातिसूचक शब्द लिखने वाले वाहनों के अलावा तेज रफ्तार वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और दुपहिया वाहन चालकों के हेलमेट न लगाने पर चालान काटे गए। अन्य वाहन चालकों को भी नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सहायक संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने बताया कि वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने वाले 12 वाहनों के चालान किए गए। इनके अलावा तेज गति में चलाने पर 245 वाहनों, दोपहिया पर हेलमेट न लगाने और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने पर 115 वाहनों पर कार्रवाई की गई। नियमों के अनुरूप उनसे जुर्माना वसूला गया।
परिवहन विभाग के साथ ही थाना कुतुबशेर, नगर कोतवाली, जनकपुरी, मंडी कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस टीमों ने भी जातिसूचक शब्द वाले वाहनों के चालान किए। कुछ वाहन स्वामियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।