फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बिना मास्क पहने लोगों के किए चालान

विज्ञापन
नकुड़ में बाजारों में चेकिंग करते एसडीएम पीएस राणा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस ने बाजारों में घूमकर बिना मास्क पहने दुकानों पर बैठे पच्चीस दुकानदारों व ग्राहकों के चालान काटे। एसडीएम की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम पीएस राणा व कोतवाल सुशील सैनी ने पुलिस के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। कोरोना वायरस के संक्रमण से व्यापारियों व ग्राहकों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसडीएम ने बिना मास्क के बैठे 25 दुकानदारों व ग्राहकों के पांच-पांच सौ रुपये के चालान काटे तथा आइंदा से बिना मास्क के पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों व ग्राहकों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकार की गाइडलाइन का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने दुकानों को खोलने व बंद करने के समय में परिवर्तन करते हुए दुकानों को खोलने का समय सुबह दस से शाम आठ बजे तय किया। इससे पहले या बाद में दुकान खुली मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें