फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सोने और चांदी के बढ़ते दाम से निवेशक असमंजस में

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लगातार बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच सोने और चांदी की कीमत नित नए रिकॉर्ड बना रही हैं। पिछले दिनों सोना 1.06 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1.22 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। सोने और चांदी के बढ़ते दामों ने निवेशकों को असमंजस में डाल दिया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश माना जा रहा है। दोनों धातुओं के रिकॉर्ड स्तर ने निवेशकों को भी दुविधा में डाल दिया है। कई निवेशक कीमत के ओर बढ़ने की उम्मीद मानकर निवेश कर रहे हैं तो कई अपने निवेश को मुनाफे के साथ निकाल रहे हैं। अचानक आई इस तेजी से निवेशक असमंजस में है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें मौजूद स्तर पर और खरीदारी करनी चाहिए या मुनाफा कमाने के लिए निवेशित राशि को निकाल लें। इसके लिए निवेशक एक्सपर्ट से भी सलाह ले रहे हैं।

- बोले निवेशक

- निवेशक आराध्य सैनी ने बताया कि वह पिछले एक साल से सोने और चांदी कमोडिटी में निवेश कर रहे हैं। इसमें मुनाफा हो रहा है। इसके अलावा शेयर ट्रेडिंग में भी निवेश करते हैं।
विज्ञापन


- निवेशक योगेश ने बताया कि शेयर के साथ सोने चांदी में भी निवेश किया है। पिछले कुछ दिनों से चांदी ने अच्छा रिटर्न दिया है। बढ़ते दामों के बाद उन्होंने अपना निवेश को वापस किया है।

- महिला निवेशक अंजलि ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर रही है। इसके अलावा सोने-चांदी में निवेश किया है। चांदी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना निवेश निकाला है।
विज्ञापन


- महिला निवेशक मोनिका ने कहा कि सोने और चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। ऐसे में मुनाफा निकालना ही उचित समझ आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें