फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिला कारागार में 466 बंदियों की जांच

Wed, 13 Dec 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कारागार में बंदियों की जांच के लिए वृहद स्वास्थ्य शिविर दूसरे दिन भी रहा। शिविर में 300 से अधिक बंदियों की एचआईवी, टीबी, हेपेटाइटिस बी व सी और एसटीआई जांच हुई। एक बंदी में एसटीआई के हल्के लक्षण मिलने पर सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला कारागार में आईएसएच टीएच कैंपेन के तहत वृहद स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। इस दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों की एचआईवी, टीबी, हेपेटाइटिस बी-सी और एसटीआई की जांच की गई। साथ ही उन्हें इन बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया गया। पहले दिन 126 बंदियों की जांच हुई थी। दूसरे दिन मंगलवार को करीब 340 बंदियों की जांच की गई है। इस दौरान एक बंदी में एसटीआई के लक्षण दिखाई देने पर सैंपल लिया गया। इसके बाद उसे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ भेज दिया है। जांच में पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका तत्काल इलाज शुरू होगा। शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. नासिर, उप कारापाल दीपक सिंह, सुधांशु सिंह, एमपी सिंह चावला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें