आठ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन को पकड़ा
बड़गांव। बीती रात क्षेत्र के अंबेहटा चांद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर बाइक, गाड़ी के शीशे और घर का सामान तोड़ दिया।
बड़गांव थाने के गांव अंबेहटा चांद निवासी सोनू बाल्मीकि ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार रात गांव निवासी संदीप, जैकी, मुन्ना, हरिराम, अवनीश, शत्रुघन व गोविन्द उनके घर में जबरन लाठी डंडे लेकर घुस आए। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घर का सामान तोड़ दिया। हमले में मोनू, दीपक, सोनू, सोनम ,पूनम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए तीन आरोपी मनोज, हरिराम, गोविन्द को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं बाकि को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।