फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इंटरसेप्टर ने ओवर स्पीड पर लगाई ब्रेक

विज्ञापन
देहरादून रोड पर ओवर स्पीड वाहनो की इंटरसेप्टर से वाहनो का चालान करते एआरटीओ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़कों पर सरपट दौड़ने वाली गाड़ियों पर संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शिकंजा कस दिया है। ओवर स्पीड से चलने वाले वाहनों को इंटरसेप्टर (वाहन गति मापक) में कैद करते हुए वाहन चालकों को मौके पर ही चालान थमाया गया, साथ ही चेतावनी दी गई कि दूसरी बार पकड़े जाने पर वाहनों को सीज किया जाएगा। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को चेकिंग अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने अपनी टीम के साथ देहरादून रोड और सहारनपुर बाईपास पर नाकाबंदी की। एआरटीओ ने बताया कि सड़कों पर ओवर स्पीड चलने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। लगभग 70 फीसदी हादसे भी ओवर स्पीड के कारण हो रहे हैं। तेज गति के कारण हो रहे सड़क हादसों को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 128 वाहनों का चालान किया गया है। जिसमें अधिकांश वाहन ओवर स्पीड करते हुए पाए गए। इनके अलावा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट न मिलने पर भी चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि ओवर स्पीड पर अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें