सहारनपुर के नालंदा वर्ल्ड स्कूल और जिला सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन पांच नवंबर से अंतर विद्यालीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। प्रतियोगिता छह दिन चलेगी। इसमें 12 विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
काफी समय बाद किया जा रहा आयोजन
आयोजन अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, सचिव विवेक मैथ्यूज और जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि काफी समय बाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए 12 टीमों ने पंजीकरण कराया है। इनमें सेंट मैरीज एकेडमी, रेनबो स्कूल, सरस्वती विहार स्कूल, डायमंड पब्लिक स्कूल छुटमलपुर, दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद, ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल, आशा मॉडर्न स्कूल आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम
सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। इनमें सभी नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता नालंदा वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी एवं निदेशक मुकुल चौधरी के सहयोग से आयोजित की जा रही है।