फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू, 5.40 लाख बच्चों का मिला लक्ष्य

Thu, 01 Jun 2023 05:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-आशाएं घर-घर दस्तक देकर वितरित करेंगी ओआरएस के पैकेट
विज्ञापन

- जिले में 15 जून तक मनाया जाएगा पखवाड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए जिले में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू हो गया है। पखवाड़े के तहत पांच साल तक के 5.40 लाख से अधिक बच्चों को ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही दस्त के कारण शिशु मृत्यु व इसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाएगी।
शासन के निर्देश पर जिले में बृहस्पतिवार को सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू हुआ है, जो 15 जून तक चलेगा। इस पखवाड़े की आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशाएं घरों में जाकर दो-दो पैकेट ओआरएस पैकेट का वितरण करेंगी। वहीं, पखवाड़े के दौरान कोई भी बच्चा दस्त से पीड़ित पाया जाता है तो उन बच्चों को जिंक की 14 दिन की गोली दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि आशाओं द्वारा परिवार के सदस्यों को ओआरएस के घोल बनाने एवं इसके उपयोग की विधि और इसके लाभ के बारे में बताना है।
विज्ञापन

- जून में बढ़ती है दस्त की शिकायत
एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद चौधरी ने बताया कि जून में दस्त की शिकायत सबसे अधिक बच्चों में रहती है। ओपीडी में भी दस्त से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। बच्चों के अभिभावकों को ओआरएस का घोल और गर्मी से बचाव की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें