फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्वेक्षण में लापरवाही पर तीन सीडीपीओ के वेतन रोकने के निर्देश

Sat, 19 Jul 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्वेक्षण में लापरवाही पर तीन सीडीपीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। जिले में पोषाहार सत्यापन का कार्य चल रहा है। पोर्टल पर लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिले में पोषाहार के लिए 2,24,523 लाभार्थी पंजीकृत है।
विज्ञापन


जिले में जून माह से पोषाहार लेने वाले लाभार्थियों का सत्यापन हो रहा है। अभी तक 1,65,606 लाभार्थियों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट हो चुकी है। जिले के तीन ब्लॉक में सरसावा, गंगोह और देवबंद में कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी इन ब्लॉकों के प्रभारियों ने सत्यापन कार्यों में तेजी नहीं दिखाई। ऐसे में इन सभी ब्लॉक के सीडीपीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सरसावा में 67, गंगोह में 61 और देवबंद में 60 फीसदी लाभार्थियों का ही सत्यापन हुआ है, जबकि रामपुर मनिहारान में 88, नुकड़ में 83 और बलियाखेड़ी में 83 फीसदी सत्यापन हो चुका है। जिले में कुल लाभार्थियों की संख्या का 73.76 फीसदी डाटा ऑन लाइन हो चुका है। अगस्त माह से उन्हीं लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण होगा, जिनका फेस पोर्टल पर स्कैन होने के बाद सत्यापित होगा। लाभार्थी अपने आधार कार्ड के मोबाइल नंबर को अपडेट कर ले। आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर लाभार्थी स्वयं भी अपना सत्यापन करा सकते हैं।
लापरवाही बरतने पर तीन सीडीपीओ को पूर्व में कई बार चेतावनी दी गई। कार्य में तेजी न आने पर वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। लाभार्थी भी अपना सत्यापन अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज कुमार, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें