फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर मिली खामियां दूर करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों के भौतिक सत्यापन में कई खामियां मिली हैं। विभाग ने संबंधित केंद्रों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में कुल 98 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने चार दिन पहले ही कुछ प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों के भौतिक सत्यापन के लिए लगाई थी। नौ मार्च तक सत्यापन पूर्ण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। इसके आधार पर पांच केंद्रों पर कुछ कमियां मिली हैं। बेहड़ा संदल सिंह इंटर कॉलेज में सीसीटीवी नहीं मिले हैं। इसके अतिरिक्त किसान मजदूर इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, एचबीएस इंटर कॉलेज और सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में अग्निशमन यंत्रों का नवीनीकरण नहीं मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा पांचों केंद्रों के व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर खामियां दूर कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें