सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी होटल संचालकों को तत्काल सराय अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में होटलों का सत्यापन कराने को कहा। अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों को बंद कराना सुनिश्चित किया जाए। बिना पंजीकरण संचालित होने वाली प्रतिष्ठान अवैध गतिविधियों के केंद्र बन जाते हैं। समीक्षा में आदर्श होटल, सूर्यलोक, अराइज, द उत्तम होटल, ईगर अराइज, श्रीकृष्णा होटल एंड रेस्टोरेंट समेत कई होटल बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ऐसे सभी होटलों को नोटिस जारीकर निर्धारित अवधि में पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण न कराने वाले होटलों को बंद कराने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निर्देशों का अनुपालन न करने की स्थिति में संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी होटल संचालकों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।