सहारनपुर। शासन के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है। इसी के तहत सोमवार को आरआई अमित सैनी ने नगर के चार प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र संचालकों को वाहनों की ठीक प्रकार से जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि आरआई द्वारा देहरादून रोड पर चार प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया है। सभी जांच केंद्र ठीक मिले। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण होगा। यदि कहीं पर कमी मिली तो नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।