फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल गृह बालिका केंद्र का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल गृह बालिका केंद्र का निरीक्षण किया
विज्ञापन

सहारनपुर। कानपुर के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बाल गृह बालिका केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उन्होंने वहां रहने वाली लड़कियों से खाने-पीने और रहन-सहन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने जनता रोड स्थित बाल गृह बालिका केंद्र का निरीक्षण किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र ने डीएम और एसएसपी को बताया कि यहां पर 36 लड़कियां रहती हैं। डीएम और एसएसपी ने एक-एक लड़की से वार्ता कर वहां पर रहने, खाने-पीने के बारे में जानकारी ली और पूछा कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं है। लड़कियों के जवाब पर दोनों अधिकारी संतुष्ट नजर आए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दोनों अधिकारियों को बताया कि पिछले सप्ताह सभी लड़कियों का कोरोना टेस्ट भी करा दिया गया है। कुछ देर रुकने के बाद डीएम और एसएसपी वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें