-अधिकारी बोले, किसी अन्य शहर का है वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एक दुकान पर मिठाई में रेंगते कीड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पता लगा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, यहां का नहीं है। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 पवन कुमार ने बताया कि जैसे ही मिठाई में कीड़े निकलने का वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह को भेजकर सत्यता की जांच कराई। उन्होंने वहां पहुंचकर वीडियो की जांच की, जिसमें कुछ भी ऐसा नहीं दिखा जो यहां का हो। बाद में पता लगा कि वायरल वीडियो यहां का नहीं है।