फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई इनोवा, चालक की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त इनोवा कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सोमवार रात शाकंभरी देवी रोड पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली व इनोवा कार की भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए तथा उसके चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जिम्मेदार ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने इनोवा के अंदर फंसे चालक के शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा रात करीब नौ बजे सेंट थॉमस स्कूल के पास हुआ। गांव चुहड़पुर कलां निवासी कर्मवीर (35) पुत्र संवरजीत सिंह इनोवा कार में बेहट से अपने गांव जा रहा था। सेंट थॉमस स्कूल के पास सामने से आ रही यूकेलिप्टस की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और इनोवा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए और कर्मवीर ड्राइवर सीट व स्टेयरिंग के बीच फंस गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना बेहट पुलिस को दी। पुलिस ने कर्मवीर के शव को बाहर निकाला और उसके परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलते ही हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें