फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सड़क किनारे पड़े घायल को भिजवाया अस्पताल, मां शाकंभरी के दर्शन कर लौट रहे थे मंत्री बृजेश सिंह

Sun, 01 Jan 2023 10:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

राज्य मंत्री बृजेश सिंह रविवार को शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तो दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गांव कलसिया व बाबैल बुजुर्ग के बीच उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल हालत में पड़े देखा।
विज्ञापन
घायल को मंत्री ने भिजवाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बेहट में मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे लोक निर्माण विभाग मंत्री बृजेश सिंह ने सड़क किनारे घायल हालत में एक व्यक्ति को पड़ा देखकर अपना काफिला रुकवाया और घायल को अपने एस्कोर्ट से अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

 

राज्य मंत्री बृजेश सिंह रविवार को शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तो दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गांव कलसिया व बाबैल बुजुर्ग के बीच उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल हालत में पड़े देखा। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उतर कर घायल व्यक्ति तक पहुंचे। वह अचेत हालत में था। मंत्री ने अपनी एस्कॉर्ट से घायल को तुरंत बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और केंद्र प्रभारी को दूरभाष पर घायल मोहित निवासी पुल जोगयान सहारनपुर का तुरंत उपचार करने व  जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें