फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: 'भारत की संस्कृति महान, कोरोना काल में बनाई अलग पहचान'

Sat, 11 Feb 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ग्लोकल में कार्यक्रम में मौजूद अतिथि और छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
बेहट/मिर्जापुर। ग्लोकल यूनिवर्सिटी में जी-20 सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तीन दिवसीय काॅन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जी-20 की नामित ब्रांड अंबेसडर स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी ने कहा कि भारत की संस्कृति महान है। हमारे देश ने कोरोना महामारी के समय में अग्रणी रहकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है जो वास्तव में प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रांड अंबेसडर स्क्वाड्रन लीडर तुलिका रानी एवं कुलपति प्रोफेसर पीके भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तूलिका रानी ने कहा उत्तर प्रदेश को जी-20 में 11 समिट देकर एक विशेष दर्जा दिया गया है। उत्तर प्रदेश की संस्कृति पूरे विश्व में फैली है। चाहे रामलीला हो या ब्रज की होली पूरे हर्षोल्लास से यह त्योहार हर जगह मनाए जाते हैं। यहां का एक अलग इतिहास रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विशेष सचिव एनएच रिजवी, एसोसिएट फेलो यूरोप एंड यूरेशिया सेंटर डाॅ. सवस्ति राव ने भी इस समिट के संबंध में संबोधित करते हुए जानकारी दी।
इसके बाद अतिथियों ने सुकन्या योजना का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन डीएसडब्ल्यू स्वर्णिमा एवं मंच का संचालन वसीम अहमद ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर एस के शर्मा, उपकुलपति प्रोफेसर पीके मिश्रा, कुलसचिव प्रोफेसर आरडी द्विवेदी, परिसर निदेशक प्रोफेसर एसके पांडेय, अकादमिक डीन प्रोफेसर प्रमोद कुमार, प्रोफेसर वीके शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, डाॅ. संजय कुमार, जमीरुल इस्लाम, डाॅ. रेशमा ताहिर, डाॅ. वाजिद खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें