फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मशरूम की खेती कर आए बढाएं ग्रामीण युवा

विज्ञापन
सीडीओ कार्यालय में मशरूम दिखाते सीडीओ व कृषि वैज्ञानिक उत्पादक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि जनपद का वातावरण मशरूम उत्पादन के अनुकूल है। ग्रामीण युवा मशरूम की खेती कर अपनी आय को बढा सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि
जनपद में मशरूम का उत्पादन वर्ष भर किया जा सकता है। इसमें उपलब्ध पोषक तत्व मनुष्य को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि मशरूम में विटामिन्स, आयरन, जिंक , कैल्सियम आदि खनिज तत्वों के पर्याप्त मात्रा उपलब्ध होने के कारण इसके सेवन से कुपोषण दूर किया बचा जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा ने कहा कि कलस्टर बनाकर मशरूम उत्पादन करने से इसे और अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने मशरूम उत्पादन की नई तकनीक की विस्तार से जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी अरूण कुमार ने कहा कि मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने, कंपोस्ट बनाने एवं खाद्य प्रसंस्करण की इकाईयां स्थापित करने 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मनीष कुमार, उत्पादक अंकुर शर्मा ने कहा कि कंट्रोल यूनिट स्थापित कर पूरे वर्ष मशरूम का उत्पादन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें