फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर के छापे

Mon, 19 Mar 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
छापेमार कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर शहर के सराफा दुकानों एवं रेडीमेड कपड़े की दुकानों समेत आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर अचानक हुई आयकर विभाग की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आक्रोशित व्यापारियों ने आयकर विभाग की कार्रवाई का विरोध जताया और बाजार बंद कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में आयकर विभाग की आधा दर्जन टीमों ने पुलिस के साथ एक साथ शहर के सराफा बाजार और नेहरू मार्केट में दुकानों पर छापा मारा। टीम ने मित्तल ज्वैलर्स, श्रीनाथ ज्वैलर्स, कस्तूर चंद ज्वैलर्स, हेमचंद देवेंद्र कुमार ज्वैलर्स के अलावा नेहरू मार्केट स्थित फैशन लिबास पर भी पुलिस बल के साथ छापा मारा।

सभी प्रतिष्ठानों के बाहर कड़ा पहरा लगा दिया गया। किसी को भी न तो अंदर जाने दिया गया और न ही बाहर निकलने दिया गया। आयकर विभाग का छापा लगते ही बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने तुरंत बाजार बंद कर दिया और एकत्रित होकर आयकर विभाग द्वारा की गई छापामारी का विरोध शुरू दिया। देखते ही देखते अन्य बाजारों से भी व्यापारी नेहरू मार्केट एवं सराफा बाजार में पहुंच गए।

आरोप है कि व्यापारियों ने आयकर विभाग की कार्रवाई को जानने के लिए दुकान में जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और अधिकारियों ने व्यापारियों को धकियाते हुए बाहर निकाल दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क पर इकट्ठा होकर आयकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग के अधिकारी व्यापारियों को संदेह की दृष्टि से देख रहे हैं। जबकि व्यापारी ही सबसे अधिक आयकर जमा कर रहा है और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान कर रहा है। फिर भी आयकर विभाग के अधिकारी व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं।

अचानक कार्रवाई कर व्यापारी पर दबाव बना रहे हैं और उससे किसी को मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। आयकर विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीमों ने दुकानों पर सिर्फ खरीद एवं बिक्री का सर्वे किया है। अभिलेखों की जांच की है। किसी को कोई परेशान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें