फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बसपा सांसद के यहां आयकर की कार्रवाई जारी

विज्ञापन
सहारनपुर में लिंक रोड स्थित बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर आयकर विभाग के छापे के दौरान तै - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई बीते चार दिनों से लगातार जारी है। शुक्रवार को भी आयकर विभाग की टीम उनके तीन आवासों, दफ्तर और फैक्टरी में सर्वे में जुटी रही। टीम पांच स्थानों पर छापे के दौरान सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह बसपा सांसद फजलुर्रहमान के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। यह यह कार्रवाई लगातार चार दिनों से जारी है। आईटीबीपी के जवान बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास पर तैनात है। मकानों के अंदर आयकर अधिकारी लगातार सर्वे में लगे है। सांसद समेत सभी परिजन भी चार दिनों से घर में नजरबंद है।
उधर, सांसद की हरोड़ा स्थित मीट फैक्टरी पर भी आयकर विभाग की टीम शुक्रवार को भी जांच पड़ताल में जुटी रही। शाम को एक टीम कुछ दस्तावेज लेकर लौट गई, जबकि दूसरी टीम प्लांट में ही है। वही सूत्रों के मुताबिक टीम को जांच के दौरान कुछ ऐसे लोगों की जानकारी मिली है जिनके बारे में प्रबंधन तंत्र जानकारी छिपा रहा था। ऐसे लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की लिस्ट बना कर उनकी जांच के साथ ही उनके मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। जिसके बाद ऐसे लोगों में खलबली मची हुई है। उनके फोन स्विच ऑफ आने शुरू हो गए हैं। चार दिन से हो रही जांच के चलते फैक्टरी में सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन

माल लेने आईं गाड़ियां भी जांच के दायरे र्में आइं
सहारनपुर। बसपा सांसद की मीट फैक्टरी में मीट लेने के लिए आई दो दर्जन से अधिक गाड़ियां एक सप्ताह से यहीं ख़ड़ी हुई हैं। माल लेने आईं गाड़ियों के नंबर भी आयकर विभाग ने जांच के दायरे में शामिल कर लिए हैं। गाड़ियों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। बिना अनुमति के किसी भी गाड़ी को फैक्टरी परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
चालक परेशान, भोजन भी नहीं मिल रहा
सहारनपुर। मीट फैक्टरी में चार दिन से चल रही जांच के कारण दो दर्जन से अधिक ट्रक चालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। चालकों ने बताया कि मंगलवार से तीन दिन पहले हम लोग माल लेने के लिए यहां फैक्टरी में आए थे, लेकिन जब तक माल भरने का नंबर आता जांच टीम आ गई और फिर हमें अंदर जाने से रोक दिया गया। चालकों ने बताया की हम तो ये ही सोचते रहे की कुछ घंटे बाद ये टीम जांच कर चली जाएगी, लेकिन चार दिन बाद भी टीम जांच ही कर रही है। चालकों ने बताया की अब उनके पास पैसे और खाने पीने का राशन भी खत्म हो गया है। जांच टीम ने सभी ट्रकों के नंबर नोट कर लिए है और बिना अनुमति लिए जाने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें