फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दूसरे चरण में आज 34 केंद्रों पर 14 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Fri, 30 Oct 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दूसरे चरण की परीक्षा शुक्रवार यानी आज 30 अक्तूबर को जिले के 34 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में दूसरी पाली सहित कुल दो पालियों में 14,664 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इससे पहले 25 अक्तूबर को परीक्षा आयोजित हो चुकी है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने केंद्रों पर निगरानी, मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 14,664 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पेयजल और शौचालय सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के दौरान सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। दूसरे जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। इसके लिए 150 से ज्यादा रोडवेज बसों का अतिरिक्त संचालन किया गया है। होटल, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों से निर्धारित दरों पर ही किराया लेने को कहा गया है।

-गुर्जर भवन में अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था
गुर्जर कल्याण समिति के महामंत्री अनिल पंवार ने बताया कि दूसरे जनपदों से परीक्षा देने सहारनपुर आए अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में की गई है। यहां केवल रुकने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान ठहरने के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें