स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त गांव बनाने के अभियान के दूसरे चरण में 100 और गांवों को ओडीएफ (ओपन डेफिकेशन फ्री) बनाने का दावा प्रशासन ने किया है। अक्तूबर 2018 तक 887 गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मगर पहले चरण में ओडीएफ हो चुके कई गांव में बड़ी खामियां मिल चुकी हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रशासन ने दूसरे चरण में 100 और गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने का दावा किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक डीएम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 100 गांवों खुले में शौच से मुक्त कराया गया है।
इनमें बलियाखेड़ी ब्लॉक के सात, पुवांरका के छह, मुजफ्फराबाद के 14, सढ़ौली कदीम के पांच, सरसावा के नौ, रामपुर मनिहारान के 11, देवबंद के पांच, नकुड़ के 18, नानौता के पांच, नागल के छह, गंगोह के 14 गांव शामिल हैं। अक्तूबर 2018 तक 887 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराया जाएगा।
गौरतलब है कि पहले चरण में भी 100 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराया गया था। मगर अमर उजाला टीम ने ओडीएफ घोषित हुए पुवांरका ब्लॉक के गांव लंढौरा जुनारदार, खुर्द और आसनवाली में जाकर लाइव रिपोर्टिंग की तो बड़ी खामियां मिली थीं।
गांव लंढौरा जुनारदार के ग्रामीणों ने बताया था कि गांव में एक दर्जन परिवार ऐसे हैं, जिनके घर शौचालय नहीं बने हैं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे अब भी शौच के लिए जंगल जाते हैं। मगर प्रशासन ने इस गांव को ओडीएफ घोषित करने का दावा किया था।
यह गांव हुए खुले में शौच से मुक्त घोषित ः जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव दनियालपुर उर्फ नोजली, सुनहैटी खड़खड़ी, ईघरी, बीतिया, सुभरी खवाजु, नंदी, कपूरपुर, पुवांरका ब्लॉक के सिंभालका जुनारदार, बटनवाला, मांडला, ढाल्ला माजरा, उग्राहु, खतौली, मुजफ्फराबाद ब्लॉक के हुसैनपुर उर्फ निवादा, पानसर, रंडौल, शेखपुर मुजाहिदपुर, बबैल बुजुर्ग, सांसद के गोद लिए गांव खुशहालीपुर, संभलहेड़ी, अब्दुल्लापुर, मांझीपुर, पठलोकर, शहजादपुर, फरीदपुर उर्फ मांडूवाला, पथ्रवा, मुस्सापुर, साढ़ौली कदीम के अमादपुर, शाहपुर गाड़ा, कांसेपुर, रूहालकी, लतीफपुर भूड़, सरसावा के औरंगजेबपुर, मंझार, आल्हणपुर अतलाखेड़ी, दूधगढ़, धोलाहेड़ी, मलकपुर, नथमलपुर, सीकरी, दुमझेड़ा, नकुड़ के बहरामपुर, रानीपुर बरसी, जाजवा, लतीफपुर, कपूरी, बुल्लेवाला, भैरमऊ, बम्बियाला, जगहेता नजीब, जगहैता गुज्जर, टोली, पिलखनी, दौलपुर खजूरी, कुराली, कुल्हेड़ी, साल्हापुर, नसरूल्लागढ़, कांजीबांस, गंगोह के हलवाना, रसूलपुर, बुड्ढाखेड़ा, नाइमाजरा, बेगी, सिकंदपुर, बसी, चकवाली, पुजना, इस्सापुर, हाजीपुरा, शाहलीपुर, सकरपुर साकरोर, गंगोह मजबता देहात, रामपुर मनिहारान कल्लपुर राजपूत, सांचलु, तुरमतखेड़ी, कल्लरपुर गुज्जर, नुसरतपुर, चेहड़ी, बुड्ढाखेड़ा संतलाल, सहजी, जगरौली, कुतुबा, खटकाहेड़ी, नानौता के आभा, जैदपुरा, भावसी रायपुर, पठानपुरा, सिसौनी, देवबंद लखनौती, खेड़ाआसा, चंदपुर कायस्थ, साधारणपुर, महतौली, नागल के जैनपुर, कौरवा, अब्दुल्लापुर, भाटौल, नियामतपुर, शिवपुर शामिल हैं।