फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जमीयत की बैठक में महाअधिवेशन को लेकर हुई चर्चा

Tue, 07 Feb 2023 09:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। दिल्ली के रामलीला मैदान में 12 फरवरी को होने वाले जमीयत उलमा-ए-हिंद के 34वें महाअधिवेशन को लेकर मंगलवार को हुई देवबंद इकाई की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई, साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में आयोजित हुई बैठक में जमीयत की देवबंद इकाई के उपाध्यक्ष चौधरी सादिक ने कहा कि देश को एकजुट करने के साथ साथ जमीयत ने हमेशा संविधान की सुरक्षा को तरजीह दी है और आजादी से लेकर आज तक मुल्क में शांति और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने में अपना भरपूर योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण और उसकी आजादी में जमीयत की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले महाअधिवेशन की वर्तमान परिस्थितियों में बहुत जरूरत है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। अध्यक्षता मौलाना तनवीर व संचालन सादिक सिद्दीकी ने किया। इसमें अखलाक अहमद, फूल सिद्दीकी, चौ. इस्तेखार, शमशाद सिद्दीकी, युसूफ मलिक, सरवर चौधरी, जुनैद और सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें