फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिर कटी लाशों के मामले में एडीजी ने किया घटनास्थलों का निरीक्षण

Thu, 23 Feb 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मिर्जापुर क्षेत्र में घटना स्थल का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल
विज्ञापन
बड़गांव/मिर्जापुर। जिले में एक सप्ताह पूर्व दो दिन के अंतराल में अलग अलग स्थानों पर सिर कटी महिला और पुरुष की लाश मिलने के मामले में बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने बड़गांव में गंगा की लिंक नहर और मिर्जापुर के नूरपुर भरावड़ में घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि 15 फरवरी को मिर्जापुर थाने के गांव नूरपुर भरावड़ के पास पूर्वी यमुना नहर में पुरुष की सिरकटी लाश मिली थी। इसके ठीक दो दिन बाद 17 फरवरी को बड़गांव थाना क्षेत्र में शिमलाना सिसौनी पुल के पास गंगा की लिंक नहर में महिला की सिरकटी लाश मिली थी। पीएम रिपोर्ट में पता चला था कि महिला सात माह की गर्भवती थी। इन दोनों लाशों के सिर पुलिस को नहीं मिल सके हैं न ही इनकी शिनाख्त हो सकी है।
इन प्रकरणों में बुधवार को एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के साथ पहले गंगा की लिंक नहर और शाम के वक्त पूर्वी यमुना नहर का गांव नूरपुर भरावड़ के पास निरीक्षण किया, बाद में अधिकारी हथिनीकुंड बैराज भी पहुंचे। इस दौरान एडीजी ने घटनाओं के खुलासे के लिए मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें