फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहरपुर में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव ताहरपुर में लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी बेहट में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

ताहरपुर गांव में एक लड़की की बारात आई थी। विदाई के दौरान किसी लड़के ने एक लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर दी। लड़की के विरोध करने पर विवाद खड़ा हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष से प्रकाशी पत्नी मामचंद व काजल पुत्री इसम सिंह तथा दूसरे पक्ष से बलजीत, केशो पत्नी शम्भू, रंजीत, सनम पुत्री मेहर सिंह, अजय पुत्र बलजीत घायल बताए गए हैं। थाना प्रभारी अमरदीप लाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक पक्ष से 15 व दूसरे पक्ष से 9 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें