फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur news: पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2022 12:38 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

थाना कुतुबशेर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की चेकिंग हो रही थी, उसी दौरान एक कार को रोकने की कोशिशि की तो, कार सवारों ने कार नहीं रोकी और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव के लिए फायर किया तो बदमाश कार को छोड़कर भाग गये। पुलिस की घेराबंदी के बाद एक बदमाश घायल हो गया जहां उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर पुलिस की गांव उनाली के जंगल में रविवार की सुबह गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। ऐसे मेंआरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। और उसी दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।जिस पर पैर में गोली लगने से एक गोकशी घायल हो गया जबकि दोनों अन्य को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है।बताया जा रहा है कि आरोपियों की कार में से मांस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि
सूचना के अनुसार एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि गांव उनाली के पास रविवार की सुबह थाना कुतुबशेर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक सैंटरो कार को रोकने की कोशिश की। उसी दौरान बदमाशों ने कार नहीं रोकी और पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

यह भी पढ़ें: Meerut News: आग भड़की तो कर्मचारियों से कहा-भाग जाओ...खुद घिर गए इंजीनियर
विज्ञापन


पीछा करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो कार से तीनों बदमाश गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। जहां पुलिस ने  देखा की कार में मांस भरा था। वहीं जंगल में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली और पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर  फायरिंग हुई।
विज्ञापन


जिस कारण पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे जिला के अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। जबकि दो को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों में नदीम, बल्लू और रिहान शामिल है। नदीम के पैर में गोली लगी है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें